फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डग्गामार बसों की अवैध पार्किंग से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल शहर में हसनपुर मार्ग से मनोकामना मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर अवैध पार्किंग का स्थान बना है। सड़क के दोनों तरफ करीब 20 डग्गामार बसें खड़ी रहती हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है और लोगों को वाहनों से निकलने में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि बसों के खड़ी रहने के कारण वह दिक्कतों से जूझते हैं। वहीं अवैध पार्किंग पर कार्रवाई को लेकर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं।हसनपुर मार्ग से मनोकामना मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। यहां सड़क की चौड़ाई भी काफी है। सड़क के दोनों तरफ डग्गामार बसें भी खड़ी कर दी जाती है, इन बसों की संख्या करीब 20 होती है। शुक्रवार को दोपहर के वक्त भी बसें खड़ी हुईं नजर आईं। तकरीबन 200 मीटर तक डग्गामार बसें खड़ी रहने के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन सवारों को परेशानी हुई। इनमें ज्यादा परेशान वह लोग नजर आए जो चार पहिया वाहनों से थे। इन्हें सामने से दूसरा वाहन आने पर परेशानी हुई।
विज्ञापन

लोगों का कहना रहा कि यहां अकसर ऐसी तरह बसें खड़ी रहती हैं। इसे कारण दिक्कतों से जूझना पड़ता है। इस समस्या का स्थाई समाधान कराया जाए। बताते चलें कि मार्ग के दोनों तरफ डग्गामार बसों के खड़े रहने का सिलसिला काफी समय से चल रहा है। फिर भी परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है और लोग परेशान हो रहे हैं।


वर्जन-
.मनोकामना मंदिर वाले मार्ग पर दोनों तरफ डग्गामार बसें खड़ी रहती हैं। वाहन से निकलने के दौरान सामने से दूसरा वाहन आ जाता है तो फिर अपना वाहन पीछे करना पड़ता है। जबकि सड़क काफी चौड़ी है। अगर बसों को मार्ग से हटा दिया जाए तो राहत मिलेगी। -समीर
विज्ञापन

0000000000000

.मनोकामना मंदिर वाले मार्ग पर 24 घंटे डग्गामार बसें खड़ी रहने से परेशानी होती है। सामने से कोई बड़ी गाड़ी आ जाती है तो छोटे वाहनों को पीछे करने के लिए कहा जाता है। मार्ग के दोनों तरफ डग्गामार बसों के खड़ी रहने से छोटे वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। -विष्णु
विज्ञापन

0000000000000

क्या बोले अधिकारी-
.अगर मार्ग के दोनों तरफ डग्गामार बसें खड़ी रहती हैं तो उसे दिखवाया जाएगा। इस मामले को शनिवार को मौके पर हालात देखे जाएंगे और कार्रवाई होगी।
-अमिताभ चतुर्वेदी, एआरटीओ संभल
00000000000000

.डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अगर ऐसे स्थानों पर अवैध पार्किंग बनाकर वाहन खड़े किए जा रहे हैं तो कार्रवाई कराएंगे।
-दुष्यंत कुमार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें