फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अवैध कब्जा कर बनाए मस्जिद-मदरसा, अब प्रशासन ने लगाए लाल निशान

विज्ञापन
ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर सालार उर्फ हाजीपुर में ग्राम समाज की भूमि पर बने मदर - फोटो : samvad
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर सालार उर्फ हाजीपुर में ग्राम समाज की भूमि पर बनी मस्जिद और मदरसे पर राजस्व विभाग की टीम ने लाल निशान लगाए हैं। इन दोनों भवनों को अवैध बताया गया है। साथ ही कब्जा हटाने के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया है। शनिवार की दोपहर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार दीपक जुरैल राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव सलेमपुर सालार उर्फ हाजीपुर पहुंचे। इसके बाद टीम ने निशान लगाने की प्रक्रिया पूरी की। तहसीलदार ने बताया कि काफी समय पहले गांव में ग्राम समाज की भूमि पर एक मदरसा और मस्जिद के बने होने की शिकायत मिली थी। इसका राजस्व विभाग ने संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच की तो पता चला कि शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत सही है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर आकर अवैध कब्जों पर लाल निशान लगा दिए गए। बताया कि 439 वर्गमीटर जमीन पर अवैध कब्जा कर मस्जिद का भवन बनाया है। मदरसा भवन में करीब 0.154 हेक्टेयर जमीन कब्जा की गई है। लोगों को स्वयं कब्जे हटाने के लिए कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में राजस्व विभाग अवैध कब्जे को हटवाएगा। वहीं गांव में खलबली का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें