फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नलकूप के कमरे में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी। थाना क्षेत्र के गांव दबथरा के जंगल में सरकारी नलकूप के कमरे से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को अवैध शस्त्र फैक्टरी में शस्त्र बनाते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से बने व अधबने तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव दबथरा के जंगल में स्थित सरकारी नलकूप के कमरे में अवैध शस्त्र बनाए जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद नलकूप पर छापा मारा। यहां एक व्यक्ति अवैध शस्त्र बनाने व सही करने का कार्य करता मिला। पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश, मगर पुलिसकर्मियों ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी व फैक्टरी से बने व अधबने शस्त्रों को थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेंद्र निवासी गांव लहरा नगला श्याम बताया। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी से पांच बने, तीन अधबने तमंचे, तीन कारतूस तथा दो खोखे बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें