फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाबड़ा गांव पहुंचे आईजी रेंज पीड़ित परिवार से ली जानकारी

Sat, 12 Nov 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
परिवार में बचे एक मात्र प्रधान-पुत्र को गनर देने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

छाबड़ा गांव में शुक्रवार को साढ़े चार बजे आईजी रेंज विजय सिंह मीणा और डीआईजी ओंकार सिंह ग्राम प्रधान शकुंतला देवी के घर पहुंचे। मालूम हो कि नौ नवंबर को थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव छाबड़ा में ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, प्रधान पति विशंबर सिंह और प्रधान पुत्र सुनील व सुशील की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आईजी रेंज विजय सिंह मीणा ने प्रधान पुत्र कौशल सिंह से पूरी घटना की जानकारी ली।

मृतक ग्राम प्रधान शुकंतला देवी की बेटियों मधु, सुधा, सुरीति और रुचि ने आईजी रेंज ने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आईजी रेंज विजय सिंह मीणा ने सीओ सुरेश बाबू यादव को परिवार की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए। पीएसी को घर के दरवाजे पर ही रहने के निर्देश दिए। परिवार के सदस्यों के आवागमन के दौरान दो तीन सिपाहियों को साथ रहने के निर्देश दिए गए हैं। थानाध्यक्ष रंजन शर्मा को पीड़ित के घर पर एक सिपाही की तैनाती पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दारोगा और चार कांस्टेबल तैनात करने के निर्देश दिए। प्रधानपुत्र कौशल सिंह को आरोपियों की गिरफ्तारी तक एक गनर देने के निर्देश दिए गए हैं। आईजी रेंज विजय सिंह मीणा ने सीओ सुरेश बाबू यादव को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो से तीन दिन का समय दिया है। निर्धारित समय सीमा में गिरफ्तारी नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें