चंदौसी (संभल)। पुलिस ने संभल जनपद में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। बहजोई में जिला कंट्रोल रूम के साथ साथ जनपद के पांच सर्किल के सीयूजी नंबर भी जारी किए हैं। मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या हो, जानकारी करनी हो अथवा सूचना देनी हो, तो जिला कंट्रोल रूम में अथवा अपने थाने के संबंधित सर्किल के लिए सीयूजी नंबर पर दे सकते हैं। बहजोई में जिला नियंत्रण कक्ष का सीयूजी नंबर 9454405190 हैं। इसके अलावा संभल सर्किल (थाना संभल, हयातनगर, हजरतनगर गढ़ी, कैलादेवी) के कंट्रोल रूम का सीयूजी नंबर 7839875632, चंदौसी सर्किल (थाना चंदौसी, बनियाठेर, कुढ़फतेहगढ़) का कंट्रोल रूम नंबर 7839875634, गुन्नौर सर्किल (थाना गुन्नौर, जुनावई, रजपुरा) का कंट्रोल रूम नंबर 7839875636, असमोली सर्किल (थाना असमोली, नखासा, एचोडा कंबोह) का कंट्रोल रूम नंबर 7839875624, बहजोई सर्किल (थाना बहजोई, धनारी) का कंट्रोल रूम नंबर 7839875643 है।