फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बच्ची के शव का अंतिम संस्कार करने से रोका

Mon, 06 May 2024 03:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली (संभल)। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मुर्थला और कुतुबपुर सत्ता के ग्रामीणों में श्मशान घाट की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की रात गांव मुर्थला निवासी राजीव की बेटी प्रिया की शनिवार की रात बीमारी के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह परिजन बच्ची के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव के ही श्मशान में पहुंचे तो पास के गांव कुतुबपुर सत्ता के ग्रामीणों ने एतराज जताते हुए अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जहां श्मशान घाट है। वहां तालाब है। इसलिए यहां पर अंतिम संस्कार करने से मना करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। जिसके बाद बच्ची के शव का अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें