फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सुनवाई न हुई तो फिर से कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बेटी संग बैठी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। शिकायत देने के बाद पुलिस की ओर से सुनवाई न होने पर एक बार फिर संभल निवासी महिला मंजूलता अपनी बेटी यति के साथ कलक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गई।
विज्ञापन

महिला के सहयोग में बैठे समाज हित संरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष महंत भगवानदास शर्मा ने बताया कि महिला की ओर से बीते दिनों झांसा देकर नकदी व जेवर हड़पने की शिकायत संभल कोतवाली पुलिस से की थी। शिकायत पर सुनवाई न होने पर महिला बेटी के साथ कलक्ट्रेट परिसर में आकर भूख हड़ताल पर बैठ गई थी। शाम को पुलिस अधिकारियों की ओर से पूरे मामले में सुनवाई व कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था और महिला अपनी बेटी के साथ भूख हड़ताल से उठ गई थी।
इसके बाद जब महिला अपनी शिकायत के समाधान को पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची, तो अधिकारियों की ओर से कोई तबज्जो नहीं मिली। इस पर महिला को एक बार फिर से अपनी बेटी के साथ कलक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है। महंत ने बताया कि महिला की बेटी की सहेली व मां पर झांसा देकर नकदी व जेवर ले जाने का आरोप है। वहीं, शाम साढ़े सात बजे महिला अपनी बेटी के साथ भूख हड़ताल पर बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें