संभल। गन्ने का दाम घोषित करने व छुट्टा पशुओं से निजात दिलाए जाने की मांग करते हुए युवा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है। साथ ही जल्द ही समाधान करने की मांग की है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित उपजिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी को दिए ज्ञापन में बताया कि इस पेराई सत्र में चीनी मिलों को शुरू हुए तीन माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया है। रालोद द्वारा एक माह से किसान संदेश अभियान चला रहे हैं। जिसके तहत प्रदेश में दो लाख से अधिक किसानों ने किसान संदेश अभियान के जरिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजे हैं।
मांग की है कि 2022-23 के गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित किया जाए, छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाया जाए, बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज समेत भुगतान कराया जाए। बताया कि पांच फरवरी तक अगर समाधान नहीं होता है तो रालोद के कार्यकर्ता सात फरवरी को सकरार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें मनु धारीवाल, जोगेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, योगेंद्र कुमार, अनस खान आदि मौजूद रहे।