फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन के बाद रास्ते में डाला कूड़ा, तो होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम

Tue, 02 Apr 2024 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका कार्यालय में प्रभारी ईओ एसडीएम चंदौसी नीतू रानी ने पालिका अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग की। स्पष्ट निर्देश दिए कि डोर टू डोर व अन्य स्थानों से उठाए गए, कूड़े को ट्रेचिंग ग्राउंड में ही डाले। रास्ते में डालने की शिकायत मिली, तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

समीक्षा मीटिंग में एसडीएम नीतू रानी ने कहा कि उन्हें सफाई व्यवस्था, कूड़ा जगह जगह डालने, जलाने की शिकायत मिल रही है। शहर से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन व डलाब घर से कूड़ा उठाने के बाद ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया जाएगा। नालों में कूड़ा न डाला जाए। वाहन में भरने जाने के बाद कही रास्ते में कूड़ा डाला जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी वाहन चालकों की होगी। चालक इस बात का विशेष ध्यान रखें। नालों की नियमित रूप से सफाई कराई जाए। साथ ही जलनिगम द्वारा बिछाई गई पेयजल पाइप को दुरुस्त करने के बाद सड़क की मरम्मत अवश्य कराई जाए। इस मौके पर सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, सफाई निरीक्षक प्रियंका, जेई निर्माण केके अग्रवाल, जेई जलकल अनुज कुमार व अन्य कर्मचारी, ड्राइवर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें