बहजोई। लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रंगोली बनाई।
शनिवार को बहजोई की ग्राम पंचायत मैथरा धर्मपुर में पीडी व डीसी एनआरएलएम ज्ञान सिंह व डीआईओएस वेदराम कौशल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मतदान को लेकर शपथ दिलाई। साथ ही ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस बीच समूह की महिलाओं ने जागरूकता रैली भी निकाली। महिलाओं ने गांव के पंचायत घर में रंगोली बनाई। डीसी ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। सभी अपने मत का प्रयोग कर देश को मजबूत बनाएं। साथ ही मतदान के दिन वृद्ध व बीमार लोगों को केंद्र तक ले जाने में सहयोग करें। इसके अलावा बाहर रह रहे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।