संभल के गांव हिसामपुर में आयोजित बैठक में बोलते कारी मुशर्रफ। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
मदाला और संभल के बाद अब हिसामपुर गांव में मुस्लिम समुदाय की ओर से गोकशी रोकने को लेकर पहल की गई है। इसको लेकर रविवार को पंचायत में गोकशी करने पर पाबंदी लगाई गई है।
पंचायत में एलान किया गया है कि अगर किसी ने गोकशी करने का प्रयास किया तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से ऐसा कोई काम न करें, जिससे दूसरे समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
गांव हिसामपुर में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने रविवार को पंचायत बुलाई थी। इसमें कारी मुशर्रफ ने कहा कि सरकार जो भी कानून बना रही है। उसका सभी को पालन करना चाहिए। जब सरकार ने गोकशी पर प्रतिबंध लगा रखा है तो हम लोगों गोकशी नहीं करनी चाहिए।
अशरफ अली ने कहा कि गोहत्या करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। जो काम पिछली सरकार को करना चाहिए था उस काम को वर्तमान सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून नहीं तोड़ना चाहिए। अगर कोई कानून तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।