फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेईमानों को मारो-पीटो और और मेरे पास लाओ, कार्रवाई कराएंगे’

Mon, 10 Apr 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की गुन्नौर विधानसभा सीट के बीजेपी विधायक अजीत कुमार राजू का रविवार को एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वे बेईमानों को मारने-पीटने के लिए उकसाते नजर आ रहे हैं । इसमें वे भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने और मारपीट के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो रजपुरा क्षेत्र के एक गांव में स्थित निजी स्कूल के उद्घाटन समारोह का बताया जा रहा है। इसमें वे रिश्वत लेने पर पुलिसवालों को मुर्गा बनाने की भी बात कह रहे हैं।  समारोह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बीजेपी विधायक सफाई देते नजर आए।

 जो वीडियो सामने आया है उसमें बीजेपी विधायक भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए हैं। अपनी स्पीच में कहा है- अगर आपको घर बनाने के लिए मिट्टी-बालू चाहिए तो किसी को कुछ देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


वैसे भी अब आप थाने जाएंगे तो पुलिस वाले एक तो आपसे रुपये लेंगे नहीं क्योंकि उन्हें पता है कि अगर घूस ले ली और उसकी शिकायत आ गई तो घूस लेने वाले पुलिसकर्मी को मुर्गा बनाया जाएगा। मय ब्याज के उससेे घूस की रकम वापस दिलाई जाएगी।

 वहीं पब्लिक से मुखातिब होकर कहा कि- जो राशन डीलर राशन नहीं बांट रहे हैं- उन्हें मिलकर पकड़ो, पीटो और पीटते हुए मेरे पास ले आओ, किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। विधायक ने कहा कि क्या कोई अकेला व्यक्ति दो तीन लाख लोगों की लड़ाई लड़ पाएगा। फिर बोले- एक अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर पाता है। इसलिए अपनी लड़ाई खुद लड़ो। 

विधायक अजीत कुमार राजू ने कहा- सिर्फ चेतावनी दी है, मुर्गा नहीं बनाना
विधायक अजीत कुमार राजू ने कहा कि सिर्फ चेतावनी दी गई। किसी को मुर्गा नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पब्लिक में जागरूकता पैदा हो। लोग अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए तैयार हों। इसके लिए उन्होंने जोश भरी बातें कहीं हैं।

मेरी बातों का ऐसा कोई आशय नहीं है, जिससे लोग कानून को अपने हाथ में लें। गुन्नौर में सपा के शासनकाल में लोग डरे हुए थे। अच्छे लोग अपनी बात तक नहीं कह पाते थे। इसलिए मैंने लोगों के बीच हौसला दिया है।

हम विधायक से बात करेंगेः जिलाध्यक्ष
संभल। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि जहां तक वह समझते हैं विधायक ने ऐसी कोई बात नहीं कही होगी लेकिन अगर उनकी कोई रिकार्डिंग वायरल हुई है तो हम उनसे बात करेंगे। आखिर पूरा प्रकरण क्या है? यह समझने के बाद ही अगली बातचीत हो सकेगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें