फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति का किरदार अच्छा नहीं, तो दौलत किसी काम की नहीं : मौलाना

विज्ञापन
सिरसी के इमाम बारगाह मोहल्ला शर्की में मजलिस को संबो​धित करते मौलाना मीसम अब्बास। संवाद
विज्ञापन
सिरसी। मोहल्ला सादक सराय स्थित इमाम बारगाह गरबी में मजलिस हुई। इसमें मर्सिया अली कबीर उर्फ अजमल व उनके साथियों ने पढ़ा। मजलिस को जौनपुर से आए मौलाना डॉ. काजिम मेहंदी उरूज ने खिताब करते हुए कहा कि इंसान को नेक कमाई से रिस्क हासिल करना चाहिए। अल्लाह इस कमाई में बरकत देता है।
विज्ञापन

कहा कि इंसान को अपना किरदार स्वयं संवारना चाहिए। अच्छे किरदार से ही इंसान बेहतर बनता है। इंसान के पास कितनी भी दौलत हो, यदि उसका अमल और किरदार सही नही है तो वह दौलत किसी काम की नही है। अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम दिलाओं, क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसी चीज है, इसे जितना खर्च करोगे यह उतना ही बढ़ेगी। दूसरी ओर, इमाम बारगाह मोहल्ला शर्की सादात में हुई मजलिस में मर्सिया मोहम्मद असगर व उनके साथियों ने पढ़ा। मजलिस को मस्जिद मोहल्ला शर्की सादात के इमामे जमात मौलाना मीसम अब्बास ने खिताब करते हुए हजरत इमाम हुसैन के मसाइब बयान किए। जिसे सुनकर अजादारों की आंखें नम हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें