बबराला। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री में सहयोग न करने को लेकर तहसील प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए क्षेत्र के 17 जनसेवा केंद्रों की आईडी बंद करने के आदेश दिए हैं।
एसडीएम गुन्नौर विकास चंद्र ने तहसील क्षेत्र के गांव दिनौरा में स्थित राहुल कुमार के सीएचसी केंद्र, हिरौनी में रोहित जन सेवा केंद्र, हरदासपुर में अनुज जनसेवा केंद्र, भरतपुर में अजय जनसेवा केंद्र, हैमदपुर में इबरार जनसेवा केंद्र, उधरनपुर खागी में हीरालाल सीएचसी केंद्र, बसंतपुर दादा में सत्येंद्र जनसेवा केंद्र, संजय जैन सेवा केंद्र, भिरावटी में ओम सेवाकेंद्र, भुवनेश, अमित, उमेश कुमार पाल भगत सिंह आदि के जनसेवा केंद्र की आईडी बंद कराने की कार्रवाई की है। बता दें कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रशासन की ओर से लगातार अपील की जा रही है कि अधिक से अधिक किसानों की फॉर्म रजिस्ट्री पर जोर दिया जाए, लेकिन कुछ जनसेवा केंद्र संचालक लापरवाही व कोताही बरत रहे हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।