फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधि के दौरान कल्कि भगवान को मैंने देखा है, वह सह्याद्रि पर्वत पर तपस्या कर रहे हैं : ममता कुलकर्णी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जब मैं समाधि में थी तो मैंने कल्कि भगवान के अवतार को देखा है। वह काफी साल से सह्याद्रि पर्वत पर तपस्या कर रहे हैं। भगवान परशुराम उनको सभी विद्याएं दे रहे हैं। यह बात ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम पहुंची किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर व पूर्व अभिनेत्री एवं ममता नंद गिरी (ममता कुलकर्णी) ने कही है।
विज्ञापन

रविवार को उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि मैं परशुराम के गोत्र में ही जन्मी हूं। आगे कहा कि वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर महाकुंभ में बनी है। बता दें महाकुंभ में इनके महामंडलेश्वर को लेकर विवाद रहा था। इसके बाद वह काफी चर्चा में रही थीं। आगे कहा कि कलियुग में धर्म और अधर्म की लड़ाई है। जब अधर्म बढ़ जाएगा तो भगवान कल्कि का अवतार होगा। आगे कहा कि असुर लोग धर्म को नष्ट करने की चेष्टा करते हैं।आगे कहा कि श्री कल्कि धाम का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। यह गौरव की बात है। श्री कल्कि धाम से अध्यात्म बढ़ेगा। दुनिया का केंद्र बनेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें