फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए पति ने पत्नी व मासूम बच्चे पर गर्म क्रीम फेंकी, मां-बेटे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मलाई (क्रीम) फेंक दी। इसमें महिला व उसका मासूम बेटा झुलस गया। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला व मासूम बच्चे को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविवार को दी तहरीर में चौधरी सराय निवासी गुलशन पत्नी काशिम ने बताया कि वह रविवार को दोपहर डेढ़ बजे करीब घी निकालने के लिए मलाई गर्म कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान बच्चा रोने लगा। उसे चुप कराने के लिए वह चली गई। आरोप है कि इसी दौरान उसका पति काशिम घर में आ गया। उसने मलाई को उबलकर बर्तन से बाहर निकलते देखा तो गुस्सा हो गया। इसी दौरान गर्म मलाई से भरा बर्तन फेंक कर मारा। इसमें वह और उसका मासूम बच्चा झुलस गया। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें