फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमा अलविदा नमाज मस्जिद में पढ़ने को मना करने पर प्रधानपति को पीटा, पथराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर मुंजब्ता में शुक्रवार को अलविदा की नमाज मस्जिद में पढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें प्रधान के पति को पीटा गया। पथराव किया। हवाई फायर भी हुए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी पक्ष के लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है जहां हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव हसनपुर मुंजब्ता में अलविदा नमाज मस्जिद में पढ़ने को लेकर गांव के कुछ लोगों ने प्रधान के पति मोहम्मद आरिफ पर दबाव बनाया। इसका विरोध प्रधान के पति ने किया तो गाली गलौज की और लाठियों से हमला कर दिया। कुछ लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी पक्ष ने पथराव किया। आरोप है कि फायर भी किए गए। प्रधानपति ने बताया कि अलविदा की नमाज पांच लोग ही मस्जिद में पढ़ सकते थे लेकिन आरोपी पक्ष के कई लोग मस्जिद में घुसना चाहते थे। विरोध किया तो मारपीट की गई है। जब लोग बीचबचाव करने के लिए पहुंचे तो पथराव किया और फायर किए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें