जांच करती मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनिल ने कबूल किया है कि वो पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहता था। इसलिए उसे मायके छोड़ आया था। लेकिन ससुराल वाले लगातार विदा कराने का दबाव बना रहे थे। इसलिए मार डाला।
बनियाठेर के रसूलपुर कैली गांव में हुई मां बेटी की हत्या के तत्काल बाद तो काफी देर तक कुछ पता नहीं चला लेकिन पुलिस अधीक्षक आरएम भारद्वाज के पूछने पर पूनम के पिता भारत सिंह ने जब सोमवार की रात 9.15 बजे अनिल के पिता फूल सिंह का फोन आने और उसमें अनिल के यहां पहुंचने के बारे में पूछने की बात कही तो माथा ठनका।
घटना स्थल पर चाय के झूठे गिलास रखे थे। पानी पिलाने के लिए भी बर्तन रखे। सिगरेट के टुकड़े भी पड़े थे। जिससे जाहिर होता हैकि रात को जो भी आया, उसकी खातिरदारी दोनों मां बेटी ने की थी। घटना स्थल पर पूनम की चूड़ियां भी टूटी पड़ी थी, जो पूनम से हत्यारे के संघर्ष की गवाही दे रही थी। जब पुलिस ने पूनम के पति अनिल को गिरफ्तार किया तो उसके कोहनी आदि में चोटे थी, जिसे पूनम से संघर्ष से जोड़कर देखा गया तो स्थिति काफी हद तक साफ होती दिखाई दी। बतौल पुलिस अधीक्षक जब इनिल से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं था।
वह छोटी छोटी बातों पर अनावश्यक विवाद करती थी। इसलिए वह पूनम को अपने साथ रखना नहीं चाहता था। इसलिए उसने उसे मायके में छोड़ दिया था। लेकिन पूनम व उसकी मां लगातार उस पर दबाव बना रही थी कि पूनम को वह अपने घर ले जाए। जब वह पूनम के घर गया तो फिर फिर लड़ने लगी। गुस्से में उसका गला दबा दिया। उसकी मां आई तो वह हमलावर होने लगी, तो उसे भी मारना पड़ा। दोनों शराब पीकर रसूलपुर कैली पहुंचे थे।