फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस और कैंटर में भिडं़त, सोलह घायल

Wed, 20 Jun 2018 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
गुन्नौर में कैंटर व बस की टक्कर में घायल यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर निजी बस सामने से आ रहे एक कैंटर से भिड़ गई। बस में सवार 14 यात्री और  कैंटर के चालक-हेल्पर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों को पुलिस की जीप ओर एंबुलेंस से गुन्नौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चार घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बस चालक और परिचालक भाग गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्षतिग्रस्त हालत में अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के काली मंदिर के निकट दोपहर 12 बजे दिल्ली से बदायूं जा रही यात्रियों से भरी निजी बस, चंदौसी से अलीगढ़ जा रहे एक कैंटर भिड़ गई। तेज झटका लगते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस चालक और परिचालक कूदकर भाग गए। बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। किसी यात्री के सिर में, किसी हाथ में गंभीर चोट आई। एक महिला का पैर टूट गया। टक्कर के बाद कैंटर चालक अपनी सीट पर बुरी तरह फंस गया। 


मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चालक और हेल्पर को बाहर निकाला। घायलों को गुन्नौर सीएचसी लाया गया। अधिकतर घायल बदायूं जनपद के हैं, जो दिल्ली से बदायूं जिले में अपने घर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल कैंटर चालक हरिओम और हेल्पर पुष्पेंद्र अलीगढ़ जिले के जवां थाना क्षेत्र  में स्थित गांव तेजपुर निवासी है। गौतमबुद्ध नगर जिले के धोकलपुर गांव की सुमन देवी, बदायूं  जिले के अलापुर थाना के गांव दोरारा निवासी गुलशेर शामिल हैं। इनकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बस रोडवेज से अनुबंधित बताई जा रही है पर अभी तक कोई साक्ष्य सामने नहीं  आया है। चालक व परिचालक दोनों भाग गए है। हकीकत के बारे में जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें