फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/जुनावई। गुन्नौर थाना क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। गन्नौर कोतवाली में अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के ग्राम घोंसली राजा निवासी सुनील कुमार गुप्ता 40 वर्ष अपनी पत्नी सीमा के साथ दोपहर 12 बजे बाइक से कस्बा दहगवां से परचून का सामान लेने निकले थे। जब बाइक सवार दंपती मेरठ-बदायूं हाइवे पर पहुंचे, तो सुनील ने अपनी बाइक रोक ली और वाहन को देखने लगे। तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने सुनील की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपती घायल हो गए।
दंपती को उपचार के लिए बबराला स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां सुनील की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन सुनील को अलीगढ़ एक निजी नर्सिंगहोम पर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक के देखते ही सुनील को मृत घोषित कर दिया। सुनील की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता सुरेश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें