फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे के बाद बुलंशहर जनपद में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर/चंदौसी। रविवार को ईशमपुर डांडा गंगा घाट पर डूबे युवक का शव सोमवार को घटना स्थल से करीब दस किलोमीटर दूर बुलंदशहर के थाना रामघाट के गोकिलपुर गंगा किनारे से मिल गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जनपद बदायूं थाना इस्लाम नगर के गांव राजथल निवासी गिरीश अपनी पत्नी के साथ बाइक से गंगा स्नान करने ईशमपुर डांडा के गंगा घाट पर गए थे। नहाते समय तेज बहाव में गिरीश का पैर फिसल गया था। पत्नी रजता ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह भी डूबने लगी थी। कुछ दूरी पर वहां अन्य लोग भी गंगा स्नान कर रहे थे। उन्होंने रजता की साड़ी पकड़ कर खींच ली थी और रजता को डूबने से बचा लिया था। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने गिरीश को दिन भर ढूंढा था। रविवार को परिजन गोताखोरों के साथ मोटर बोट लेकर गिरीश की तलाश कर रहे थे। सोमवार की शाम को गिरीश का शव जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट के गोकिलपुर गंगा के किनारे शव मिला। परिजन शव को लेकर अपने गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें