फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गुन्नौर सीएचसी में प्रसूता से पति ने की मारपीट, रिश्तेदार भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रसूता से उसके पति ने मारपीट की। उसे बचाने आए रिश्तेदार को भी पीटा गया, जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया।
विज्ञापन

रसूलपुर निवासी रामबाबू ने सोमवार दोपहर अपनी पत्नी प्रीति के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रीति ने ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था और वह अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं थी। सिरोरा निवासी राजेश जब प्रीति को बचाने दौड़ा, तो रामबाबू ने उसे भी पीटा। घटना के बाद सीएचसी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रामबाबू को हिरासत में लेकर गुन्नौर कोतवाली ले गई। सीएचसी प्रभारी राजकिशोर ने बताया कि प्रसूता की हालत स्थिर है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि पीड़िता की तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें