फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आशा वर्कर पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास सराय निवासी आशा वर्कर नाजमा (35) की हत्या करने का आरोपी पति अमरोहा के आदमपुर निवासी नफीस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने पत्नी की हत्या के बाद पहले भागने का प्रयास किया था लेकिन जब भीड़ ने घेर लिया था तो खुद भी जान देने का प्रयास किया था। खुद के पेट में भी कैंची घाेंप ली थी। आरोपी का अस्पताल में उपचार चल रहा था।

आरोपी ने वारदात को अंजाम 15 मार्च की रात दिया था। मृतका के भाई बदायूं के थाना उघैती अंतर्गत गांव उघैती गर्वी निवासी अकीन अहमद ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसकी बहन के पति का दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका बहन विरोध करती थी। इसके चलते आरोपी मारपीट भी करता था और इसी रंजिश में कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

आरोपी की शादी आशा वर्कर से वर्ष 2012 में हुई थी। दो बेटे व दो बेटियां हैं। आरोपी सरायतरीन में मेडिकल चलाता था लेकिन दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चलने के चलते परिवार को भी छोड़ दिया था। घटना के दिन आरोपी पहुंचा और बच्चों को दूसरे कमरे में भेजकर वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया है। आला कत्ल कैंची भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें