बहजोई। भोले बाबा सेवा समिति की ओर से सादातबाड़ी स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर भंडारा किया गया।
मंगलवार को समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुबह पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। महाआरती की गई। इसके बाद समिति की ओर से सुबह से शाम तक चले भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस बीच पदाधिकारियों में कपिल गुप्ता समेत सचिन कुमार नन्हा, गोविंद वाष्र्णेय, दिपेंद्र कुमार टिंकू, तीरथ वाष्र्णेय, अनमोल वाष्र्णेय व बीनू आदि का सहयोग रहा। संवाद
श्री शनिदेव मंदिर परिसर में हवन-पूजन व भंडारा आज
बहजोई। कोतवाली के निकट स्थित श्री शनिदेव मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन बुधवार को होगा। यह जानकारी देते हुए पदाधिकारियों ने पंकज गुप्ता ने बताया कि बुधवार को सुबह नौ बजे से मंदिर परिसर में हवन-पूजन व महाआरती होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से जैन धर्मशाला में भंडारे का आयोजन होगा। संवाद