फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अतिक्रमण की जद में आए मकान किए चिह्नित

Thu, 19 Dec 2024 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को घटलेश्वर गेट पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण चिह्नित किया। अतिक्रमण में आए दो मकानों पर निशान लगाए गए हैं। मकान स्वामियों से स्वयं ही अतिक्रमण तोड़ने को कहा गया है।
विज्ञापन

चंदौसी में नगर पालिका का अतिक्रमण अभियान बुधवार को घटलेश्वर गेट घटिया मोहल्ले में पहुंचा। यहां सड़क के दोनों साइड सात और आठ मीटर के दायरे में आने वाले स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को चिन्हित किया गया। कार्यवाहक ईओ ऋषभ कुमार की अगुवाई में लेखपाल दानवीर सिंह ने सड़क से दोनों और पैमाइश की। इसके बाद अतिक्रमण चिन्हित कर उस पर लाल निशान लगा दिए। साथ ही अतिक्रमण कारियों से कहा कि वह स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें।
अगर पालिका की टीम अतिक्रमण तोड़ेगी तो उसका खर्च जुर्माने के रूप में देना होगा। इससे नुकसान की संभावना अधिक रहेगी। मुख्य रूप से दो मकानों के हिस्से अतिक्रमण के दायरे में आए हैं। इसके अलावा कुछ अस्थायी अतिक्रमण भी है। ईओ ने बताया कि शहर को जाम और जलभराव से निजात दिलाने के लिए अभियान जारी है। लोगों को भी इसमें सहयोग कर स्वयं अतिक्रमण हटा लेना चाहिए। इस दौरान निर्माण लिपिक अवनेश गुप्ता, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें