फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने में प्रदेश में संभल का 9वां स्थान

Thu, 19 Dec 2024 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। राशन कार्ड ई-केवाईसी कराने में प्रदेश में संभल जनपद 9वें और मंडल में दूसरे स्थान पर है। वहीं, मुरादाबाद प्रदेश में तीसरे और बिजनौर 45वें स्थान पर है। अमरोहा 24वें और रामपुर 27वें नंबर पर है। शासन ने राशन वितरण में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य किया है। जनपद में 381913 राशन कार्डधारकों में करीब 1655742 यूनिट के ई-केवाईसी होनी है। अभी तक महज 1139781 यूनिटों की ही केवाईसी हुई है। जोकि लक्ष्य के सापेक्ष 68.84 प्रतिशत है।
विज्ञापन

संभल जिले में करीब 381913 राशनकार्ड धारक हैं। इन्हें शासन की ओर से 969 दुकानों के माध्यम से हर माह मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इनमें तमाम ऐसे हैं, जिनके परिवार के सदस्यों की मौत हो चुकी है या फिर शादी के बाद दूसरी जगह बस चुके हैं। इसके बावजूद इनके नाम का राशन बांटा जा रहा है। इसके सत्यापन के लिए शासन ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। एक अगस्त से सभी कोटेदारों के यहां राशनकार्ड धारकों के मुफ्त ई-केवाईसी कराई जा रही है। जनपद में 1655598 यूनिट हैं। इनमें अभी तक 1139781 यूनिट के ही ई-केवाईसी हुई हैं। जबकि 515961 यूनिटों की अभी तक ई-केवाईसी नहीं हुई है, जोकि लक्ष्य के सापेक्ष 68.84 प्रतिशत है। ई-केवाईसी कराने में जनपद प्रदेश में 9वें और मंडल में दूसरे स्थान पर है।
00

मुरादाबाद मंडल के जनपदों में ई-केवाईसी के आंकड़े


जनपद कुल यूनिट कुल यूनिट ई-केवाईसी प्रतिशत

मुरादाबाद 2256831 1598222 70.82

संभल 1655598 1139781 68.84
अमरोहा 1361050 913793 67.14
रामपुर 1748052 1167838 66.81
बिजनौर 2761009 1762395 63.83


वर्जन

-जनपद के सभी राशनकार्ड धारक हर हाल में जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें। जिससे राशन वितरण में कोई समस्या न आए। कोटेदारों के यहां ई-केवाईसी की सुविधा मुफ्त है और कोई शुल्क नहीं है।-शिवी गर्ग, जिला पूर्ति अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें