फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अब समूह सखियों के खाते में पहुंचेगा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अब समूह सखियों के मानदेय की धनराशि सीधे खातों में भेजी जाएगी। विकास खंड बनियाखेड़ा की समूह सखियों के बैंक खातों की केवाईसी कराने का कार्य पूरा हो गया है। जिससे समूह सखियों को मिलने वाला मानदेय सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक मोहनलाल ने बताया कि शासन की ओर से चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। समूह सखियों का मानदेय पहले नकद दिया जाता था। शासन ने इसमें पारदर्शिता लाने के लिए समूह सखियों के खाते खुलवाए हैं।
अब समूह सखियों के खाते में मानदेय की धनराशि भेजी जाएगी। शासन के निर्देशानुसार सभी सखियों के बैंक खातों की केवाईसी लगभग करा दी गई है। बताया कि बैंक सखी, विद्युत सखी, आजीविका सखी, स्वास्थ्य सखी और समूह सखियों सहित अन्य संबंधित सखियों के खातों का सत्यापन कराया गया है। वर्तमान में सखियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें