फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनरकिलिंग: पोस्टमार्टम से पता नहीं लगा मौत का कारण, बिसरा प्रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना धनारी क्षेत्र के गांव गढ़ा में मिले प्रेमी युगल बंटी और सुखिया के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के शव पूरी तरह से सड़ गल चुके थे। मौत का कारण पता नहीं चल सका। चिकित्सकों के पैनल ने दोनों के शवों का बिसरा सुरक्षित रख दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिये मौत का कारण जानने की उम्मीद अधूरी रह गई।
विज्ञापन

बुधवार की शाम थाना धनारी के गांव गढ़ा में प्रेमी युगल बंटी और सुखिया के शव चंद्रपाल सिंह के खेत में शीशम के पेड़ से लटके मिले थे। पुलिस ने दोनों के शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। पोस्टमार्टम के लिए दो चिकित्सकों का पैनल बनाया गया। पैनल में डॉ. राजकिशोर और डॉ. मनोज चौधरी शामिल रहे। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के शव पूरी तरह से गल चुके थे।
शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं देख रहे थे, शवों में कीड़े चल रहे थे। इस कारण मौत का कारण पता न नहीं लग सका है। पैनल बंटी और सुखिया के बिसरा लेकर सुरक्षित कर दिये हैं। अब उन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को बंटी और सुखिया का शव मिलने के बाद पुलिस, परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। बंटी के पिता बिन्नामी की ओर से पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई थी। पुलिस भी आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण परिजनों और पुलिस को झटका लगा है। अब उन्हें बिसरा रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ेगा।
अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट थाने नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद पूरी जानकारी दे दी जाएगी। युवती के परिजनों न होने के कारण पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन

डॉ. केके सरोज, सीओ गुन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें