फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड पर फल का ठेला पलटने का आरोप लगा भड़के फल विक्रेता, जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर में चामुंडा मंदिर के नजदीक फल का ठेला पलटने का आरोप होमगार्ड पर लगा और सभी ठेका लगाने वाले लोगों ने आक्रोश जाहिर किया। इसी दौरान सभी ने जाम लगा दिया और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेला लगाने वाले लोगों को समझाया और होमगार्ड पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुल सका। करीब 20 मिनट जाम के हालात बने रहे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

सोमवार को चामुंडा मंदिर के नजदीक फल के ठेले लगे थे। इसी दौरान एक होमगार्ड से फल का ठेला लगाने वाले लोगों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान होमगार्ड पर आरोप लगा कि फल का ठेला पलट दिया। आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सभी ने एकत्र होकर बहजोई मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना को हुई तो वह मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे। इस दौरान नोकझोंक भी हुई।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां भी पहुंच गए। उन्होंने भी हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया। ठेला लगाने वाले लोगों ने पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेेबाजी की। आक्रोश ज्यादा बढ़ा तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को तितर बितर किया और जाम खुलवाया। करीब 20 मिनट बाद यातायात सुचारू हो सका। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हंगामा करने के मामले में दो लोग हिरासत में लिए गए हैं। जिनका शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें