फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से पांच सौ कारों से गाजीपुर बॉर्डर रवाना होंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कृषि कानून के विरोध में चल रहा किसान आंदोलन अभी थमा नहीं है। आंदोलन को धार देने के लिए किसान संगठन अपनी तैयारी में लगे हैं। संभल जिले से 21 जून को पांच सौ कारों का काफिला गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होगा। भाकियू असली इसका नेतृत्व करेगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने संभल तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया। सौ गांवों के दस हजार युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए मुहिम चलाई। मुहिम के तहत शरीफपुर, फतेहपुर भाऊ, सिरसा नाल, दरयापुर राजदेव, बड़ाताजुद्दीन, गैलुआ, भड़वाड़ा, भदरौला आदि गांवों में जनसंपर्क किया गया।
गाजीपुर बॉर्डर पर जिले से 500 कारों का काफिला लेकर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन जब तक नहीं खत्म होगा जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापसी नहीं लेगी। किसान अपने हक के लिए लड़ता रहेगा। इस दौरान राजपाल यादव, जयवीर यादव, दिनेश, सत्यवीर सिंह, समर पाल सिंह, मोनू सिंह, सुरेंद्र, विनीत देवल, कपिल, अरमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें