चंदौसी। श्री मदन मोहन जी महाराज मंदिर मोहल्ला पीर से होली की प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सोमवार की सुबह सात बजे मंदिर से होली की प्रभात फेरी शुरू की गई। जिसमें युवा ढोल की थाप पर नाचते-गाते व अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। ढोलक मरीजों पर होली की चौपाइयां गाई जा रही थी।
प्रभात फेरी में शामिल सिंहासन पुर पर भगवान राधाकृष्ण प्रतिमा विराजमान थी। साथ ही भगवान स्वरूप में सजे कलाकार होली के गीतों पर नृत्य कर सभी का मन अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। मोहल्ला पीर स्थित मंदिर से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी पुरानी पैठ, सीकरी गेट, महाजन मोहल्ले के मोड़, बिसौली गेट, मनिहार चौक, सीता रोड, ब्रह्म बाजार, फड़याई बाजार, घंटाघर, बड़ा बाजार होते हुए पुन: मंदिर पर आकर संपन्न हुई।
प्रभात फेरी में दीपक गुप्ता, मोनू पंजाबी, प्रवीण गुप्ता, ज्योतिष चंद्र वार्ष्णेय, आकाश शर्मा, हैप्पी आर्य, सुदीप वार्ष्णेय, रतन प्रकाश, वरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।