फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अबीर गुलाल के साथ खेली फूलों की होली

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के मोहल्ला ठेर स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में गहोई वैश्य सभा की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 65 वर्ष की आयु पार कर चुके लोगों को शॉल भेंटकर व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार गुप्ता और ब्रह्म शंकर गुप्ता रहे।
विज्ञापन

छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें सुशील कुमार गुप्ता, सौरभ गुप्ता, कमलेश गुप्ता, अमित, शोभित, नवदीप, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं हयातनगर में महिला शक्ति संगठन की महिलाओं ने होली धूमधाम से मनाया। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली। महिलाओं ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। इसमें दीपा वार्ष्णेय, पूनम शुक्ला, सुहानी वार्ष्णेय, कविता, साधना, मंजना, दीप्ति आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें