फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया होली महोत्सव

विज्ञापन
संभल के मोहल्ला ठेर स्थित आर्य समाज में होली महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नगर के मोहल्ला ठेर स्थित आर्य समाज में ब्राह्मण महिला सभा की ओर से होली महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। प्रतियोगिताएं भी की गईं। शनिवार को भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

क्षमा दुबे ने होली का गीत गाकर समां बांधा। उदिता मिश्रा व रचना शर्मा के ऐसी होली तोहे खिलाऊं गीत नृत्य पर महिलाएं झूम उठीं। वन मिनट गेम व लकी ड्रा के माध्यम से होली विद्योत्तमा के हुए चुनाव का ताज नीरज शुक्ला के सिर पर सजा। अध्यक्षा श्वेता तिवारी ने कहा कि जैसे सुंदर व चटकीले रंग हमारी प्रकृति में फैले हुए हैं, वैसे ही रंग हमारी भावनाओं व हमारे शरीर में भरे हुए हैं। नेहा मलय ने जोगी रा गीत गाकर केमिकल वाले रंगों का प्रयोग नहीं करने की अपील की। पूनम शुक्ला ने सभी महिलाओं का अभिवादन किया। अभिनय शुक्ला, अंशिका, आशु, अन्नू ने सुंदर प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान निम्मी शर्मा, रचना मिश्रा, डा. लक्ष्मी शर्मा, दीपिका भारद्वाज, योगिता भारद्वाज, शालिनी कौशिक, सरोज उठवाल, श्वेता शर्मा, नेहा दालभ, प्रीति शर्मा, शुभी शर्मा, डा. दीपिका शर्मा, सीमा शर्मा, शिवानी शर्मा, गुंजा गुप्ता, कुमुद दूबे आदि मौजूद रहे। संचालन पूनम तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें