फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर किया हमला

Sat, 19 May 2018 12:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
चौधरी सराय मोहल्ले में आरोपियों के बारे में जानकारी लेते कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी सराय की चारा मंडी में शुक्रवार सुबह को दो भाइयों में बंटवारे को लेकर मारपीट और झगड़ा हो गया। हैरानी की बात यह है कि झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर बासत ने हमला कर दिया। उसने सिपाही को बुरी तरह पीटा, जिससे वह घ्ाायल हो गया। वहीं, होमगार्ड को भी घेरा पर वह किसी तरह से जान बचाकर भागा और पुलिस चौकी पहुंचकर पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सिपाही को अस्पताल भेजा गया। सिपाही की ओर से कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, लेकिन कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।  
विज्ञापन


संभल कोतवाली के मोहल्ला चौधरी चारा मंडी निवासी बिसारत का आमिर पक्ष के बीच शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने- सामने आ गए। मारपीट होने लगी। मौके पर भीड़ जुटने लगी। आनन-फानन में चौधरी सराय पुलिस चौकी को झगड़े की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही लैपर्ड पर तैनात एक सिपाही और होमगार्ड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक एक पक्ष के लोग भड़क गए। पुलिस के साथ खींचतान करने लगे।

जब पुलिस ने बचाव का प्रयास किया तो वे उग्र हो गए। उन्होंने सिपाही पर हमला कर दिया। आरोप है कि सिपाही शिशुपाल सिंह को बंधक बना लिया और मारपीट की गई। सिपाही शिशुपाल सिंह की वर्दी फाड़ने कोशिश की गई। यह देखकर सिपाही के साथ मौजूद होमगार्ड श्योराज सिंह ने चौधरी सराय पुलिस चौकी पर पहुंचकर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार को सिपाही के साथ मारपीट की जानकारी दी। सिपाही को पीटे जाने की सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार आर्य, चौकी प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका। घायल सिपाही को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार आर्य ने बताया कि आमिर और बासत चचेरे-तहेरे भाई हैं। इनके बीच आपस में झगड़ा चल रहा था। सिपाही शिशुपाल और होमगार्ड श्योराज सिंह मौके गए। बासे पक्ष के लोगों ने पुलिस से खींचतान की।


सिपाही से हाथापाई और अभद्रता की। सिपाही की तहरीर पर बासत, पुच्चू और बिसारत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं आमिर की ओर से भी एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें भी बासत, पुच्चू और बिसारत नामजद हैं। वहीं, संभल में 2017 पुलिस पर हमले की तीन वारदातें हो चुकी हैं। 28 मार्च को दीपा सराय, 28 अगस्त को हीलाली सराय और सितम्बर नाहरठेर में पुलिस पर हमले हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें