फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिपुरुष को लेकर हिंजामं ने किया प्रदर्शन

सार

फिल्म आदिपुरुष को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।हिंदू संगठनों का आरोप है कि फिल्म में भारतीय संस्कृति का मजाक बनाया गया है।जिला संगठन मंत्री सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि देश में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया था।
विज्ञापन
Hinjaman demonstrated against Adi Purush - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म आदिपुरुष को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि फिल्म में भारतीय संस्कृति का मजाक बनाया गया है। हिंदू जागरण मंच ने नई तहसील पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और फिल्म को बैन करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता नई तहसील पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने तहसील परिसर में फिल्म आदिपुरुष को लेकर प्रदर्शन कर बताया कि बॉलीवुड भारतीय संस्कृति के ग्रंथों के किरदारों को फिल्म आदिपुरुष के माध्यम से धर्म शास्त्रों के अनुसार दिखाए गए किरदारों के वितरीत एक विशेष समुदाय के किरदारों का रूप दे दिया है। जिससे हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंची है। फिल्म को बैन करने की मांग की गई। इस दौरान मुकेश गोयल, नवीन कुमार, विशाल, संजय ठाकुर, हिमांशु कश्यप, प्रमोद, पप्पू आदि रहे। वहीं भाकियू टिकैत ने गांव बंजरपुरी में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई। जिला संगठन मंत्री सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि देश में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया था। इस दौरान गोविंद सिंह, चंद्रपाल सिंह, पप्पू यादव, राजपाल सिंह, कालीचरन, मित्रपाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें