फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-केवाईसी बनी चुनौती, 91 हजार किसानों की किस्त पर आया संकट

सार

जिले में अभी करीब 91 हजार किसानों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई है।इसके सापेक्ष अब तक 70 फीसदी करीब दो लाख 11 हजार 108 किसानों की ई-केवाईसी हो चुकी है।किसानों से ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त का भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अभी करीब 91 हजार किसानों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई है। जिसके चलते सितंबर माह में आने वाली प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 12वीं किस्त रुक सकती है। ई-केवाईसी न होने का मुख्य कारण आए दिन सर्वर डाउन की समस्या है। वहीं उप कृषि निदेशक का दावा है कि अब गांव-गांव जाकर छूटे हुए किसानों की ई-केवाईसी कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

संभल जिले में 3 लाख 2 हजार 930 के सापेक्ष अभी तक करीब 2 लाख 10 हजार किसान ही अपनी ई-केवाईसी करा सके हैं। अक्तूबर माह में सम्मान निधि के भुगतान की संभावना है लेकिन बिना ई-केवाईसी के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा।
उप कृषि निदेशक हीरा सिंह जीना ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जिले में 3 लाख 2 हजार 930 लाभार्थी हैं। इसके सापेक्ष अब तक 70 फीसदी करीब दो लाख 11 हजार 108 किसानों की ई-केवाईसी हो चुकी है। बाकी बचे 91 हजार किसानों की ई-केवाईसी कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। किसानों से ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त का भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें