फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का जताया विरोध

Thu, 08 Aug 2024 05:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबाेधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हिंदू मंदिरों पर हमला और हत्या का विरोध जताते हुए हिंदुओं की रक्षा करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया है कि बांग्लादेश में आंदोलन करने वालों में बड़ा हिस्सा भारत विरोधी, हिंदू विरोधी ऐसे समुदाय का है, जिसमें जमाते इस्लाम की प्रमुख भूमिका है। इस आंदोलन में जान बूझकर हिंदुओं को निशाना बनाकर जगह-जगह पर हिंदुओं पर हमले, घरों को लूटना, जलाना, मंदिर तोड़ना, मूर्तियों को तोड़ना और हिंदुओं की हत्या का तांडव चल रहा है। प्रधानमंत्री से मांग है कि इस मामले में सेना प्रमुख से सीधे बात की जाए और हिंदुओं की रक्षा की जाए। पहले भी जब ऐसी घटना हुई थी तो सीधे सेना प्रमुख से बात करके हिंदुओं की रक्षा करने के लिए बाध्य किया गया था। इस दौरान अशोक त्रिवेदी, अजीत सैनी, अशोक गौतम, टीटू सैनी, दीपक कश्यप, कमल सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें