फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बालक वर्ग के एकल में हिंद इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में बीएमजी रहा अव्वल

Sun, 11 Aug 2024 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नरौली (संभल)। नरौली स्थित सरदार सिंह इंटर कॉलेज में शनिवार को जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का बालक व बालिका वर्ग का फाइनल हुआ। बालक वर्ग के एकल और युगल वर्ग में हिंद इंटर कॉलेज व बालिका वर्ग एकल में बीएमजी इंटर कॉलेज और युगल में हिंद इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

शनिवार को बालक वर्ग की एकल प्रतियोगिता एसएम इंटर कॉलेज व हिंद इंटर कॉलेज संभल के बीच हुई। जिसमें हिंद इंटर कॉलेज संभल विजयी रहा। इसके बाद बालक वर्ग की युगल प्रतियोगिता में भी हिंद इंटर कॉलेज की टीम ने एसएम इंटर कॉलेज की टीम को मात दी। जबकि बालिका वर्ग की एकल प्रतियोगिता हिंद इंटर कॉलेज व बीएमजी इंटर कॉलेज के बीच हुई। जिसमें बीएमजी की छात्राएं विजयी रहीं। जबकि बालिका वर्ग की युगल प्रतियोगिता बीएमजी इंटर कॉलेज व हिंद इंटर कॉलेज के बीच खेली गई। इसमें हिंद इंटर कॉलेज विजयी रहा। कॉलेज प्रधानाचार्य करन सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि आज का समय खेलों के लिए बहुत अच्छा है। इससे न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। बल्कि, खेलों में अच्छा स्थान प्राप्त करने पर भविष्य भी उज्जवल होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि भविष्य में किसी एक खेल में अपनी रुचि अवश्य बनाए। इस मौके पर चंद्रकांत यादव, सुरेंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश, बुधपाल, एसके पांडेय, हरिप्रसाद मौर्य, प्रदीप कुमार, देवेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें