फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईटेक तरीके से चोरी करने वाला गिरोह का खुलासा, चार आरोपी किए गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2024 03:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मध्य प्रदेश के हाईटेक चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह ने रजपुरा थाना क्षेत्र में स्थित यारा वेरा फर्टिलाइजर्स फैक्टरी में चार महीने पहले लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस को सफलता मिली है। चार आरोपी पकड़े गए हैं। आरोपियों के कब्जे से जेवर, नकदी व घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

11 सितंबर की रात को आरोपी यारा वेरा फर्टिलाइजर्स के आवासीय परिसर में घटना को अंजाम दिया था। फैक्टरी के कर्मचारी मनोज कुमार ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी की घटना मनोज कुमार के आवास के अलावा इंजीनियर मुनेंद्र सिंह, यशवीर शर्मा, अभिनव गौर, आकाश रस्तोगी के आवास के आवास पर हुई थी। घटना के समय बताया गया था कि सभी कर्मचारियों के आवास से हुई चोरी में 300 ग्राम से ज्यादा सोने के जेवर, चार किलोग्राम से ज्यादा चांदी के जेवर व करीब तीन लाख रुपये की नकदी गई है। इसी क्रम में छानबीन की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की टीमों ने कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में मध्य प्रदेश के जिला धार के थाना टांडा अंतर्गत गांव बगोली निवासी दुलिये, आजम, जितेन और नानका हैं। यह पेशेवर अपराधी हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने यारा वेरा फर्टिलाइजर फैक्टरी को इंटरनेट के माध्यम से तलाश किया था। वह इंटरनेट के माध्यम से ही चोरी करने का स्थान तलाश करते हैं। उसी तरह यारा वेरा फर्टिलाइजर फैक्टरी में घटना को अंजाम दिया। घटना से पहले नक्शा तैयार किया। इसके बाद सुरक्षा लाइन काटकर फैक्टरी परिसर में घुसे। आवासों को निशाना बनाया था। अब फिर किसी औद्योगिक क्षेत्र के आवासों में घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। इसी दौरान गिरफ्तार किए गए हैं।
000000000000
मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते, कार घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर खड़ी कर आते हैं
पुलिस को आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह घटन करने जाते हैं तो मौके पर मोबाइल नहीं ले जाते। कार भी दूर खड़ी करते हैं। यारा वेरा फर्टिलाइजर्स की घटना के दौरान भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया था। कार को भी करीब 10 किलोमीटर दूर छोड़ आए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने बताया है कि वह रात 12 से सुबह 4 बजे तक घटना को अंजाम देते हैं। इसके बाद निकल जाते हैं।
विज्ञापन

00000000000000
औद्योगिक क्षेत्र में बने आवासों को बनाते हैं निशाना
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनका गिरोह औद्योगिक क्षेत्र में बने आवासों को निशाना बनाते हैं। पुलिस की गश्त का भी डर नहीं रहता और आसानी से घुसकर घटन को अंजाम देते हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरोह दक्षिण भारत में भी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अब उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में घटनाएं अंजाम देने की फिराक में लगे थे। आरोपियों के कब्जे से एक कार मिली है जो गुजरात नंबर है। उसकी भी छानबीन की जा रही है।
000000000000000000
कोट
औद्योगिक क्षेत्र के आवासों को गिरोह निशाना बनाता है। ऐसी जानकारी आरोपियों ने पूछताछ में दी है। यारा वेरा फर्टिलाइजर्स से हुई चोरी का सामान व नकदी बरामद हुआ है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें