चंदौसी (संभल)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान माल गोदाम रोड स्थित वीआर धर्मशाला में रह रहे जम्मू के छह संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। धर्मशाला में केवल तीन युवकों की आईडी मिली है तथा अन्य तीन युवक उनके साथ रह रहे थे। संतोषजनक जवाब न देने पर पुलिस ने एक होटल कर्मचारी सहित सभी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक 15 दिनों से चंदौसी में रह रहे थे। एएसपी श्रीश्चंद भी पूछताछ के लिए पहुंच गए हैं। उनका सामान भी जब्त कर लिया है।
शनिवार को सीओ डॉ. प्रदीप कुमार 22 जनवरी व 26 जनवरी को सुरक्षा की दृष्ट से पुलिस के साथ शहर के होटल, सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग कर रहे थे। मालगोदाम रोड के वीआर धर्मशाला में पुलिस चेकिंग के लिए पहुंची। यहां मौजूद कर्मचारी धर्मशाला में ठहरने वालों के बारे में जानकारी करते हुए रजिस्टर दिखाने को कहा गया। रजिस्टर में जम्मू के तीन युवकों के नाम पते दर्ज थे।पुलिस पूछताछ के लिए कमरे में पहुंची। तो तीन युवक मिले। दूसरा कमरा खुलवाया, तो उसमें भी जम्मू के तीन युवक सो रहे थे। उनके नाम पता व आईडी धर्मशाला में जमा नहीं थी। पुलिस ने तुरंत सभी की आईडी, मोबाइल, बैग आदि सामान जब्त कर लिया। धर्मशाला में ठहरने वाले युवकों की आईडी जमा न करने पर पुलिस ने वहां के एक कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया और आरोपी जम्मू के युवकों के साथ ले गई। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। हालांकि उनके पास किसी भी तरह की कोई संदिग्ध सामग्री या चीज अभी तक नहीं मिली है।
दो साथी घूमने गए शहर में, पुलिस कर रही तलाश:
जम्मू के युवक ने पुलिस को बताया कि उनके दो साथी ओर हैं। वह शहर में घूमने गए हैं। पुलिस घूमने गए आरोपियों की तलाश में है।
-
छह जनवरी से चंदौसी में रहे जम्मू के युवक
रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज में पेपर होने की दी थी जानकारी,
चंदौसी। वीआर धर्मशाला के मालिक नक्षत्र अग्रवाल ने बताया कि छह जनवरी को जम्मू के तीन युवक आए थे। उन्होंने एक पेपर दिखाया था। कहा था कि उनका रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज में परीक्षा है। उन्होंने अपनी आईडी जमा की थी और रहने लगे थे। इसके बाद अन्य युवक 14 जनवरी को आए थे। उनके से आईडी जमा नहीं कराई गई थी। उनकी गारंटी पर ही अनके साथियों को रख लिया गया था।
जम्मू के छह संदिग्ध युवक मिले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। धर्मशाला में तीन युवकों ही आईडी जमा थी। उनका सामान भी जब्त कर लिया है।
श्रीश्चंद, एएसपी संभल।
हालांकि अभी तक उनके पास कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।
घास मंडी की सड़क