फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डायवर्जन लागू होने पर रोके भारी वाहन, शहर में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़िये और भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे, इसे लेकर संभल जिले में रूट डायवर्जन लागू हो गया है। यह व्यवस्था सोमवार को दोपहर तक लागू रहने है। इसलिए कांवड़ यात्रा वाले मार्गों की तरफ जाने से भारी वाहनों को भी रोका जा रहा है। इससे शहर के भीतर जाम के हालत रहे।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। संभल में हसनपुर मार्ग पर गांव फत्तेहपुर भाऊ के प्रकटेश्वर महादेव मंदिर, बहजोई मार्ग पर सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक होगा। अन्य मार्गों पर स्थित मंदिरों में भी बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। यह रूट डायवर्जन व्यवस्था सोमवार को दोपहर तक लागू रहेगी। शनिवार को संभल में मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम बाईपास पर कई भारी वाहन रुके खड़े रहे। वहीं अन्य मार्गों पर भी ऐसे वाहन को रोक दिया गया। यह व्यवस्था इसलिए की गई जिससे कांवड़ यात्रा मार्ग पर ऐसे भारी वाहन न जाने पाएं।
जिले के यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि संभल में मुरादाबाद मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को सीधे गवां मार्ग से निकाला जा रहा है। ऐसे वाहन हसनपुर मार्ग, चंदौसी मार्ग या बहजोई मार्ग की तरफ नहीं मुड़ेंगे। वहीं जिन वाहनों को इन्हीं मार्गों पर जाना है, उन्हें बाईपास से नहीं निकालते हुए बार्डर पर रोकने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें