फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के दौरान आसमान में तेज धमाके के साथ बार-बार बिजली चमकने से लोग घरों में कैद हो गए। वहीं खेत पर पड़ी गेहूं की फसल को लेकर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप खिलने के साथ ही हवा भी बंद रही। जिससे मौसम में गर्मी बढ़ गई। बाजारों में निकले लोग शीतल पेय से गर्मी से राहत लेते नजर आए। दिन ढलने पर कमरों में घुटन का एहसास हुआ। देर रात करीब सवा दस बजे अचानक से आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट होने लगी और तेज हवाएं चलने लगीं। तेज धमाके के साथ बिजली भी चमकने लगी। जिससे सड़कों पर घूम रहे लोगों ने घरों की ओर रुख कर दिया। साढ़े दस बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। 11.45 बजे करीब आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिन किसानों की गेहूं की फसल खेतों में खड़ी या फसल कटी पड़ी थी वह किसान चिंता में पड़ गए। करीब 11 बजे बारिश हल्की हुई लेकिन बादलों में गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें