फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झमाझम बारिश से तलैया बनीं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। झमाझम बारिश ने एक बार फिर संभल की सड़कों को ताल-तलैया बना दिया। बारिश कल्कि नगरी के बाशिंदों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। निचले इलाकों में जलनिकासी कराने का नगर पालिका के अधिकारी लाख दावे करें, लेकिन सच्चाई अलग है। जलभराव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

जलनिकासी के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर में जब झमाझम बारिश हुई तो सड़कों पर पानी भरा दिखाई दिया। मोहल्ला बरेली सराय, हल्लूसराय, मुख्य बाजार, शंकर चौराहा, तुर्तीपुर इल्हा, हातिमसराय, हौज भद्देसराय, देहली दरवाजा में पानी भरा होने के कारण आवागमन में मुश्किलें इत्मिहान लेती रहीं। बस स्टैंड परिसर जलभराव से तालाब नजर आया। कर्मी परेशान रहे। वे कई दिनों से परेशान हो रहे रहे हैं, उनकी परेशानी का मुख्य कारण यहां बारिश के मौसम में यहां रहने वाला जलभराव है।
खुले नाले दे रहे हादसों को दावत, अटकी जाती हैं सासें
शहर के खुले नालों से भी हादसों का डर सताता रहता है। यह नाले छह फीट गहरे और करीब तीन फीट चाैड़े हैं। बारिश के बाद जो जलभराव होता है, इसमें यह पता ही नहीं चलता कि नाले कहां हैं?। ऐसे में हादसे का खतरा बढ़ जाता है। नगर पालिका परिषद ने नालों को स्लैब से कवर नहीं कराया है। जब भी बारिश तो यही स्थिति बनी रहती है। बृहस्पतिवार को बारिश के बाद जब जलभराव हुआ तो आवागमन के वक्त इन नालों के पास गुजरने वाले राहगीरों की सांसें अटकी रहीं।
विज्ञापन

हो चुके हैं हादसे, फिर भी नहीं ध्यान
अतीत की बात करें तो खुले नालों में हादसे भी हुए हैं। अगस्त 2022 में संभल बाईपास पर नाले में गिरने से असमोली के गांव मनोटा के तेलीपुरा मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय फैजान और छह वर्षीय साहिल पुत्र आबिद दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। कई हादसों में लोग खुश किस्मत रहे कि उनकी जान बच गई लेकिन नगरपालिका परिषद व प्रशासन सबक नहीं ले रहा है। हालात यह है कि अब भी कई स्थानों पर खुले नाले हादसे को न्योता दे रहे हैं, जो बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
इन क्षेत्रों में सर्वाधिक समस्या
संभल-हसनपुर रोड, चंदौसी रोड, मोहल्ला नाला, बरेली सराय, रेलवे स्टेशन रोड हातिमसराय के अलावा नगर में ऐसे तमाम स्थान हैं, जहां पर नाले खुले हुए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके रोडवेज बस स्टैंड की ओर जाने वाला नाला भी खुला हुआ है। इनसे हादसों का डर बना हुआ है।


फिलहाल जहां भी जलभराव हो रहा है, वहां पंपसेट लगाकर जलनिकासी कराई जा रही है। आने वाले दिनों में यह समस्या जड़ से खत्म होगी। क्योंकि जहां भी नाले बनेंगे, उन्हें स्लैब से कवर करके ही बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

आदित्य प्रकाश, ईओ, नगर पालिका संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें