फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सांसद के आवास मामले में आज होगी सुनवाई, निर्णय होगा या फिर लगेगी तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए निर्माण के मामले चल रही सुनवाई पर मंगलवार को सुनवाई होगी। एक सप्ताह पहले एसडीएम ने हड़ताल के चलते 22 जुलाई की तिथि सुनवाई के लिए तय की थी।
विज्ञापन

एसडीएम विकास चंद्र ने सांसद के आवास में हुए निर्माण के नक्शे को सुधार कराकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। अब इसी नक्शे को लेकर सुनवाई की जानी है। आवास मामले में सांसद पर एक हजार रुपये जुर्माना भी लगाया जा चुका है। सांसद के आवास मामले में पिछले सात महीने से सुनवाई चल रही है लेकिन अभी तक निर्णय नहीं हो सका है। सुनवाई के दौरान अलग-अलग समय पर 1500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है।
मालूम हो 11 दिसंबर 2024 को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नियत प्राधिकारी/एसडीएम विनियमित क्षेत्र की ओर नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कहा था कि आवास में बिना अनुमति के नवनिर्माण किया गया है। इसका नक्शा पास भी नहीं है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें