फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले की पांच चौकियाें के प्रभारी बनाए गए हेड कांस्टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले की पांच चौकियों के प्रभारी हेड कांस्टेबल बनाए गए हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने यह जिम्मेदारी उन हेड कांस्टेबल को दी है, जिन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिले के करीब 300 हेड कांस्टेबल को इस परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया था। इसमें 36 ने ही हेड कांस्टेबल ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस परीक्षा में हेड कांस्टेबल के पिछले रिकॉर्ड को भी देखा गया है। इसके अलावा साइबर अपराध, सर्विलांस की जानकारी और अपराध निस्तारण में भूमिका को परखा गया। जिन हेड कांस्टेबल ने मानक पूरे किए हैं उनको चौकी का प्रभारी बनाया है।
एसपी ने बताया कि हेड कांस्टेबल अरशद खान को मनौटा चौकी प्रभारी बनाया गया है। तेज सिंह को भवालपुर चौकी की जिम्मेदारी दी है। रुचिन को चौकी प्रभारी बहापुर पट्टी बनाया है। सोवरन सिंह को नवीन पुलिस लाइन चौकी की जिम्मेदारी दी है। योगेश कुमार को चौकी प्रभारी भकरौली का चार्ज दिया है। एसपी ने बताया कि इसके अलावा पांच महिला सब इंस्पेक्टर को भी अलग-अलग चौकी के चार्ज दिए हैं।
विज्ञापन

0000
इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा
अभी तक सब इंस्पेक्टर को ही चौकी प्रभारी बना हुआ आम लोग देखते आए हैं। अब पांच चौकी पर हेड कांस्टेबल चौकी प्रभारी की भूमिका में नजर आएंगे। यह पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी पहल है। जो हेड कांस्टेबल मेहनत से काम करते हैं उनको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। एसपी ने कहा पैरा 58 के अंतर्गत हेड कांस्टेबल को भी चार्ज दिया जा सकता है। हालांकि इसके लिए जो मानक हैं उनको वह हेड कांस्टेबल पूरा करता हो।
00000
विवेचना छोड़कर सभी कार्य करेंगे हेड कांस्टेबल चौकी प्रभारी
मुकदमे की विवेचना करने का नियम है कि सब इंस्पेक्टर से कम रैंक का कर्मचारी नहीं कर सकता। इसलिए जो चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल बनाए गए हैं यह विवेचना छोड़कर सभी काम चौकी प्रभारी की तरह करेंगे। विवेचना थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर या इंस्पेक्टर द्वारा ही की जाएगी। रिपोर्ट थाना प्रभारी और उनसे आला अधिकारियों को की जाएगी।
विज्ञापन

00000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें