फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेस पर कैंटर की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव किसौली के निकट कैंटर की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार वाराणसी के सूजाबाद बाजारी मोहल्ला पड़ाव निवासी सिद्धार्थ (25) की मौत हो गई। वहीं, भोपाल के मिसरोद दानिश नगर निवासी वरुण समेत रुचि लाइफ कॉलोनी निवासी सगे भाई करन व पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार को शाम करीब पौने छह बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव किसौली के निकट हुआ। घायल वरुण के मुताबिक, उसके दोस्त पीयूष व सिद्धार्थ ग्रेटर नोएडा के कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। उसने बताया कि कॉलेज की छुटि्टयां होने पर वह पीयूष के भाई करन के साथ भोपाल से दिल्ली के लिए आया हुआ था। यहां से वह करन समेत दोनों दोस्त पीयूष व सिद्धार्थ को साथ लेकर कार से अयोध्या घूमने के लिए जा रहे थे। रास्ते में निकट चल रहे एक कैंटर ने अचानक लाइन चेंज करते हुए कुछ टर्न लिया और कार कैंटर में जा घुसी। इससे हादसा हो गया।
कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को गंगा एक्सप्रेसवे की पार्किंग में खड़ा करवा दिया गया है। वहीं, कैंटर को भी किनारे खड़ा करवाया जा रहा है। कैंटर चालक की जानकारी कराई जा रही है। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट


डिवाइडर तोड़ कर नीचे गिरा कैंटर
गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद जहां स्कॉर्पियो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कैंटर डिवाइडर को तोड़ता हुआ ढलान पर नीचे लटक गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें