संभल। किशोरी के अपहरण के आरोप में पुलिस ने निलंबित हेड कांस्टेबिल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज है। आरोप है कि इनका पुत्र एक किशोरी का अपहरण कर ले गया है। इसको लेकर दर्ज एफआईआर में हेड कांस्टेबिल और उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसपी हेड कांस्टेबिल को निलंबित कर दिया था।
आरोप है कि हेड कांस्टेबिल का पुत्र एक चिकित्सक की पुत्री का अपहरण कर ले गया है। किशोरी के पिता के तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोर के साथ-साथ उसके पिता हेड कांस्टेबिल अरविंद कुमार उर्फ आरिफ और मां बुशरा के साथ-साथ एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस किशोरी और आरोपी की तलाश पिछले 13 दिनों से कर रही है, लेकिन इसमें सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने बुधवार को मूल रूप से हरदोई निवासी हेड कांस्टेबिल अरविंद कुमार और उनकी पत्नी बुशरा को किशोरी के अपहरण में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।