फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घुमाने के बहाने ले जाकर दोस्त के चाकू घाेंपा, केस

Tue, 17 Jun 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हातिमसराय नवाबपुरा निवासी कैफ को उसके दोस्त ने जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू घोंप दिया। इससे वह जख्मी हो गया है। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कैफ के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कैफ के पिता मुजाहिद ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे कैफ का दोस्त सैफुद्दीन निवासी सैफ खां सराय 15 जून की शाम को घर आया। घर से बेटे को मजार पर घुमाने के बहाने ले गया। जहां पहुंचकर उसके पेट में चाकू मार दिया। इस पर परिजन पहुंचे तो वह घायल अवस्था में था। उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। मुजाहिद ने बताया कि जान से मारने की नीयत से उनके बेटे को चाकू घोंपा गया है।
कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर सैफुद्दीन निवासी सैफ खां सराय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें