फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बेटी पर रखता था बुरी नीयत, इसलिए ईंट से कूचकर की थी हत्या

Wed, 09 Oct 2024 05:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव सैदपुर इम्मा निवासी तरूण की हत्या उसके छोटे भाई के ससुर मुरादाबाद के थाना कांठ अंतर्गत गांव भैंसला जमालपुर उर्फ गदापुर निवासी रामपाल ने की थी। मंगलवार को एसपी ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया मृतक तरुण की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। जिसके बाद वह शराब का आदी हो गया और अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी। अब वह अपनी मां के हिस्से में आई जमीन भी बेचना चाहता था। इसके अलावा वह आरोपी की बेटी पर भी बुरी नीयत रखता था। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसकी हत्या का इरादा बना लिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह 15 सितंबर को बेटी के घर गया था। जहां बेटी ने बताया कि तरुण उस पर बुरी नीयत रखता है। इस जानकारी के बाद गुस्सा आया और तरुण को अपनी बाइक पर बैठाकर शराब के ठेके पर ले गया था। जहां तरुण को शराब काफी पिलाई। इसके बाद तरुण को पुश्तैनी खेत पर ले गया। जहां ले जाकर बेटी पर बुरी नीयत रखने की बात पूछी तो उसने कहा कि वह तभी जमीन उसकी बेटी के नाम करेगा जब वह उसका कहा मानेगी। आरोपी ने बताया कि इसी बात पर तरुण को जोर से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और नजदीक में पड़ी ईंट उठाकर मुंह पर मार दी। जब मौत हो जाने का यकीन हो गया तो मौके से चला गया। एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर ईंट बरामद कर ली है। न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें