फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का लिया निर्णय

Wed, 09 Oct 2024 05:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली में मंगलवार को केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें प्रत्येक मेडिकल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने, शेड्यूल एक्स, एच एवं एच1 की दवाइयां केवल डॉक्टरों के पर्चा पर बेचने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अजय शर्मा ने कहा कि 25 अक्टूबर तक सभी केमिस्ट बंधु अपने मेडिकल पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं और नशीले पदार्थों की बिक्री बंद करें। संबंधित रजिस्टर अपने काउंटर पर रखें। अभिजीत पॉल ने कहा कि सभी मेडिकल स्वामी विभाग एवं प्रशासन के आवश्यक निर्देशों का पालन करते हुए निर्भय होकर अपना व्यापार करें। उन्होंने नशा विरोधी पोस्टर लगाने, अपना लाइसेंस मेडिकल पर चिपकाने व ईमानदारी का व्यवहार करने का आह्वान करते हुए सभी आपसी सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान सुरेश, कुंवरपाल, अभिजीत पॉल, गुफरान, फहीम, सलीम, अंकुश त्यागी, मनोज गुप्ता, नीरज, अली, शहजाद, अनिल अग्रवाल, अवधेश वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय आदि रहे। अध्यक्षता श्याम शरण शर्मा ने की। संचालन राहिल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें